खगड़िया में मिड-डे-मिल खाना खाने के बाद एक दर्जन बच्चे बीमार, सभी स्टूडेंट फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार

खगड़िया। बिहार के खगड़िया में गुरुवार को मिड-डे-मिल खाने के बाद स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। वही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें 3 बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही। कुल मिलाकर 12 बच्चे बीमार हैं। वही यह पूरी घटना सदर प्रखंड के माड़र पंचायत स्थित मीडिल स्कूल नवटोलिया रसौंक की है। बताया जा रहा है की किसी एनजीओ की ओर से बच्चों को खाना परोसा जा रहा था। खाने खाने के बाद ही एक के बाद एक कई बच्चों को उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गए। तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चों के अभिभावकों और ग्रामीणों की स्कूल परिसर में भीड़ लग गई। वही उधर, प्रशासनिक महकमे में बात पहुंची तो आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम स्कूल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य जांच करने में जुट गई। फूड प्वाइजनिंग की जानकारी मिलते ही DM डॉ. आलोक रंजन घोष, डीईओ कृष्णमोहन ठाकुर, सिविल सर्जन अमिताभ सिन्हा ने सदर अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का हालचाल जाना। वही इस मौके पर अभिभावकों की शिकायत के बाद DM ने मामले को लेकर जांच के आदेश देने की बात कही है। वही DM ने कहा कि एनजीओ की तरफ से पका पकाया भोजन स्कूल में उपलब्ध कराया जाता है। एनजीओ की तरफ से कई स्कूलों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। वही इस स्कूल के बच्चे कैसे बीमार पड़े, इसकी जांच की जा रही है और मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खाने में था कीड़ा, हेडमास्टर ने की पुष्टि
वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश मंडल के मुताबिक बच्चों को मिड-डे-मिल खिलाया गया तो दूसरी कक्षा की प्रिया नाम की बच्ची उनके पास खाने का प्लेट लेकर आई। बच्ची के प्लेट में रखे भोजन में कीड़ा था। खाना खाने के बाद बच्चे घर जाने के दौरान उल्टी करते हुए बेहोश होने लगे। वही इसके बाद वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है। हेडमास्टर ने बताया कि हमारे यहां एनजीओ की तरफ से एमडीएम पहुंचाया जाता है। मिड-डे-मिल खाने से बीमार 12 बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए बच्चों की पहचान मध्य विद्यालय नवटोलिया रसौंस के छात्रा दीपा कुमारी, शिवानी कुमारी, टोप्पो कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, निशा कुमारी, मीना कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, मोहम्मद सान अली, अमृता कुमारी, हैप्पी कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

About Post Author

You may have missed