PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा तथा अति पिछड़ा विभाग का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में संपन्न

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा तथा अति पिछड़ा विभाग का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्धघाटन पिछड़ा-अति पिछड़ा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास उपस्थित थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, सचिव प्रभारी बृजलाल खबरी, सांसद तथा वरिष्ठ नेता डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन यादव, इस सम्मेलन में शामिल हुए। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष अनुराग चंदन ने किया। कार्यक्रम का उद्धघाटन करते हुए पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के संगठन को व्यापक मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। वही उन्होंने कहा कि पार्टी का पिछड़ा तथा अति पिछड़ा विभाग उस दिशा में दृढ़ता से कार्य कर रहा है। वही उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाए जाने के लिए रूपरेखा निर्धारण कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के कार्यकलापों से जुड़ती जा रही है। वही उन्होंने कहा कि पार्टी का पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग विभाग संगठन को सुदृढ़ तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाए जाने की दिशा में प्रयासरत है। वही मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण 1दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े समस्याओं को समाधान करने में लगे हुए हैं। वही उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के विचार जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में पार्टी बेहद मजबूती के साथ अपना प्रदर्शन कर रही है। प्रतिदिन पार्टी की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का मूल मंत्र बिहार में भी प्रभावी है। आम जनता केंद्र के मोदी सरकार से तंग-तबाह हो कर कांग्रेस के नेतृत्व में भरोसा करने लगी है।

वही इस कार्यक्रम को सचिव प्रभारी बृजलाल खावड़ी ने भी संबोधित किया। वही उन्होंने कहा कि पार्टी का पिछड़ा-अति पिछड़ा प्रकोष्ठ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जरूरत है कि जन-जन को कांग्रेस से जोड़ने की दिशा में व्यापक प्रयास किया जाए। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि पार्टी दिनों दिन जनहित के कार्य में लगी हुई है। जनता पर हो रहे अत्याचार तथा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के बढ़ते कदम अब जन आंदोलन के शक्ल ले चुका है। वही कार्यक्रम में उपस्थित बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम ने कहा कि राज्य में आम जनों के बीच कांग्रेस की स्वीकार्यता बेहद तेजी से बढ़ी है। वही उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सरकार में मजबूती के साथ जनता का वास्तविक राज कायम होगा। वही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने केंद्र सरकार के अत्याचारी नीतियों के खिलाफ शंखनाद कर दिया है। वही इस कार्यकर्ता समेलन में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बिहार प्रभारी बृज लाल खबरी, चंदन यादव, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, मंत्री मुरारी गौतम, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक सिद्धार्थ, मुन्ना तिवारी, प्रतिमा कुमारी दास, आनंद शंकर, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन,  ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए ।

About Post Author

You may have missed