गोपालगंज में तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर कसा तंज, बोले- बेकार की बात करने आए थे शाह, केंद्र की मोदी सरकार गोपालगंज के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में डिप्टी CM तेजस्वी यादव आज हैलीकॉप्टर द्वारा गोपालगंज पहुंचे। वही इस दौरान उन्होंने मां थावे वाली के दरबार मे पहुंचे मां की पूजा अर्चना की साथ ही पूजा अर्चना के बाद उन्होंने थावे मंदिर परिसर में पत्रकारो से वार्ता की। वही इस दौरान पत्रकारो से वार्ता करते हुए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा की अमित शाह सिर्फ बेकार की बात करने आए थे। वही उन्होंने कहा की पूर्णिया में PM मोदी ने जो घोषणा किये थे उसका क्या। वही उन्होंने कहा कि अमित शाह पूर्णिया आए तो उन्हें स्पेशल पैकेज, विशेष राज्य की दर्जा की बात करना चाहिए था। लेकिन सिर्फ बेकार की बात करने आए थे। वही उन्होंने कहा की केंद्र में 8 साल से बीजेपी कि सरकार है लेकिन इस क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया। वही उन्होंने कहा की इस क्षेत्र के साथ जानबूझकर सौतेला व्यवहार किया गया। क्योंकि यह क्षेत्र लालू प्रसाद यादव का घर है। हम लोग बात नहीं काम करते हैं। साथ हीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अगले कुछ दिनों में डेढ़ लाख लोगो को नौकरी देगी।

वही आगे उन्होंने कहा की नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू हो गया है। गोपालगंज जिले में मेडिकल अस्पताल बनाने की सौगात देते हुए 500 करोड़ का मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। बता दे की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद दिल्ली रवाना हो चुके हैं और अब CM नीतीश कल दिल्ली के लिए निकलेंगे। वही गोपालगंज में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रविवार को दिल्ली रवाना होंगे और सोनिया गांधी से दोनों की मुलाकात होगी। थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर हथुआ के लिए रवाना हुए। वही पत्नी राजश्री के नही आने के बारे में उन्होंने बताया फिर कभी आएंगे। बता दें कि बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव अपने गृह जिला गोपालगंज में पहुंच कर ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद 600 करोड़ के योजनाओं की घोषणा की है। वही डिप्टी CM ने थावे मंदिर की विकास के लिए विशेष पैकेज बिहार सरकार से देने की घोषणा की।

About Post Author

You may have missed