आधी आबादी को हर क्षेत्र में समुचित अधिकार दिलाना CM नीतीश की प्राथमिकता : ललन

* शराबबंदी के कारण महिलाओं के जीवन में आई खुशहाली : लेसी
* महिला जदयू द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन


पटना। जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में गुरूवार को महिला जदयू द्वारा महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं मंत्री लेसी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जदयू अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास ने किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बिहार का नाम रोशन करने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर ललन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा 2005 में बिहार की बागडोर संभालते ही महिलाओं के उत्थान का कार्य शुरू हुआ। आधी आबादी को हर क्षेत्र में समुचित अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। आज बिहार में महिलाओं में आई आत्मनिर्भरता का ही परिणाम है कि वे हर दिशा और हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं।


वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार में महिलाओं के विकास के लिए जितना काम किया गया, उतना स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में नहीं हुआ। पूर्व की पति-पत्नी के सरकार में महिलाओं को उनका समुचित हक मिलना तो दूर, उनका घर से निकलना तक दूभर था। आज महिलाएं बेखौफ होकर घर से बाहर निकलती हैं।
मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में महिलाओं को उनका अधिकार मिला। उनके द्वारा शुरू किए गए समाज-सुधार अभियानों से महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। शराबबंदी के कारण महिलाओं के जीवन में खुशहाली आई है। अब महिलाएं सशक्त और जागरुक हैं और इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है।
इस मौके पर डॉ. श्वेता विश्वास ने कहा कि महिला जदयू ने निर्णय लिया है कि उद्यमी योजना के तहत चयनित महिलाओं, विभिन्न नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पाने वाली बहनों और महिला पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न जिलों में जाकर सम्मानित किया जाएगा। इससे महिलाओं में इन सुविधाओं एवं अवसरों को पाने की ललक बढ़ेगी और वे आगे बढ़ेंगी।
इस अवसर पर विधायक शलिनी मिश्रा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, रोजिना नाजिश, पूर्व मंत्री रंजू गीता, पूर्व विधान पार्षद रीना यादव, किरण रंजन, मालती सिंह, कल्याणी सिंह, भारती मेहता, अंजुम आरा, सागरिका चौधरी, वीणा सिंह कुशवाहा, रूचि अरोड़ा, सविता नटराज, नूतन पासवान सहित कई महिला नेत्री मौजूद थी।

About Post Author

You may have missed