PATNA : तीज महोत्सव में महिलाओं ने ठुमके लगा श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर, आठ महिला शिक्षक हुई सम्मानित

पटना। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरास्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की ओर से राजधानी पटना के एक होटल में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने गीत-नृत्य और सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कोरोना से दिवंगत हुई शिक्षक के याद में आठ महिला शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें गायत्री दास, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रियंका सिन्हा, प्रीति कुमारी, तृप्ति श्रीवास्तव, निलिमा सिन्हा आदि प्रमुख है। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम वीणा पाणी, द्वितीय संभव सुमन, तृतीय मुस्कान हर्षिता, सक्षम सुमन और राष्ट्रीय गीत में ऋषिका, श्रेया और प्रिशा प्रकाश को पुरस्कृत किया गया। प्रिया प्रकाश के डांस और अनुपमा, सुलभा, रश्मि, नीता, चेतना सिन्हा, सीमा वर्मा, शशि बल्दीहार, मनोज कुमार, सपना कर्ण आदि ने अपने गीतों से भरपूर मनोरंजन किया। चार साल की प्रिशा और संभव ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रिया प्रकाश प्रथम, सुलभा सिन्हा द्वितीय और सीमा वर्मा को मिला।
इसके पूर्व कार्यक्रम का पूर्व विधान पार्षद डॉ. किरण घई ने उद्धघाटन करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के याद में ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षा का महत्व सामने आता है। तीज की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अपने मान सम्मान को बढ़ाये रखने के लिये आगे आये और समाज में अपनी भागीदारी दें।
वहीं मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणवीर नन्दन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में गति आती है। महिलाओं की एकजुटता से समाज को आगे बढ़ने में सहूलियत होती है। वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आगे बढाने के लिये कृत संकलिप्त है।
स्वागत भाषण महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर राजेश कुमार कंठ, आशा चौधरी, वन्दना सिन्हा, सतीश कुमार दास, रूपेश रंजन, सागरिका वर्मा, करिश्मा सहाय, किरण दास को शॉल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

About Post Author

You may have missed