बगहा में विवाहिता को गला दबाकर मार डाला, ससुराल वाले फरार

बगहा। बिहार के बगहा के नरवल बरवल पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में बगहा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर सास ससुर और देवर ने गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतिका की पहचान सोना देवी के रूप में की गई। उसके एक 5 साल का बेटा भी है। घटना की सूचना जैसे ही लड़की के माता-पिता को चली, वो तुरंत सभी उसके ससुराल पहुंच गए। लड़की की मां सितारा देवी ने बताया कि कल सोने के पहले बेटी से बात हुई थी। आए दिन सास के द्वारा मारपीट की जाती थी। पहले कई दफा मारने का प्रयास भी किया गया था। विवाहिता का पति गुजरात में वेल्डिंग का काम करता है लिहाजा वह घर पर नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या आरोपियों के तलाश में पुलिस जुट गई है। हत्या के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। मायके पक्ष की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि मृतका की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक महिला 8 दिन पूर्व ही बगहा के अहिरानी टोला स्थित अपने मायके से ससुराल पिपरा गई थी। घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई नीतीश कुमार ने बताया कि जिस झोपड़ी के घर में उसकी बेटी रहती थी। उसकी ऊंचाई 5 फीट ही है और उसके बेटी की हाइट भी तकरीबन घर इतना हीं ऊंचा था ऐसे में वह आत्महत्या कैसे कर सकती है। लड़की की मां का कहना है कि उसकी बेटी को उसकी सास काफी प्रताड़ित करती थी। इसलिए उसकी बेटी मायके में ही रह रही थी।

About Post Author

You may have missed