February 14, 2026

पटना के होटल में महिला की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना में शुक्रवार को एक महिला की होटल में निर्मम हत्या कर दी गई जिसके बाद होटल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास एक निजी होटल का है। होटल मीनाक्षी के कमरा संख्या 303 की घटना बताई जा रही है। जानकारी अनुसार इस कमरे में युवक के साथ एक युवती भी आई थी। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया है जिसमें युवक को दिखा गया है। युवक का नाम गजेंद्र बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि मृतिका युवक से होटल में मिलने शुक्रवार को आई थी। वही वारदात के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बताया जा रहा कि युवती की हत्या कट्टे से सर में गोली मारकर की गई है। फिलहाल घटना की असली वजह क्या हैं यह जांच की विषय है। पुलिस इसकी जांंच कर रही है।

You may have missed