पटना में महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर बदमाशों ने मां के साथ बच्चे को पीटा

पटना। राजधानी पटना में मनचले बदमाशों ने अगमकुआँ थाना क्षेत्र मे एक महिला से छेड़खानी करने शुरू कर दी। छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला और उसके छोटे बेटे को सड़क पर सरेआम घसीट कर पिटाई करने लगे। वही इस घटना को देख रहे लोग तमाशबीन बन रहे। किसी ने भी बदमाशों के चंगुल से महिला और उसके बच्चों को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। महिला अपनी जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाती रही। लेकिन जब कोई मदद को नहीं आया तब खुद ही थाना पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। यह शर्मांनाक घटना सोमवार को संध्या 3 बजे काली मंदिर रोड, तालाब के पास हुई है। एक महिला कंचन कुमारी को कुछ अपराधी एवं शरारती तत्व के लोग छेड़-छाड़ एवं जबरदस्ती कर रहे थे। महिला जब बदमाशो का विरोध करने लगी इसपर उसको एवं उसके 13 वर्ष के बच्चे गोल् कुमार को बुरी तरह से घसीट-घसीट कर मारपीट किया गया। करीब एक दर्जन की संख्या में रहे बदमाशों की पिटाई से महिला और उसके बच्चे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। महिला ने पुलिस को बताया है कि बदमाश उसे उठाकर ले जाना चाह रहे थे। वहां से गुजर रहे कई वाहन चालकों और राहगीरों ने यह घटना देखा, लेकिन बदमाशों के डर के आगे कोई विरोध करने नहीं पहुंचा। वही उसके बाद हिम्मत जुटाकर महिला खुद थाना गई। थाना पुलिस ने मां-बेटा को NMCH मे भर्ती करा कर चले गए। पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया है की छेड़खानी व मारपीट करने वालों मे भोला गोप के पुत्र रितिक कुमार एवं उसका बड़ा भाई, उसका चाचा एवं उसके दोस्त रंजीत एवं अज्ञात 6-7 लोग थे। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed