मुंगेर में लोगों महिला को डायन बताकर पीटा, जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

मुंगेर। बिहार के जिलें के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के बड़की हथिया गांव में डायन बताकर एक महिला की जमकर पिटाई की गई। इसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। महिला ने थाना में इसकी शिकायत की है। महिला के अनुसार, वो अपने घर में पूजा कर रही थी। तभी उसके पड़ोस रहने वाले सूरज तुरी व उसके परिवार के सदस्य गाली गलौज करने लगे। फिर लाठी, डंडा, खंती, कुल्हाड़ी से लैस होकर उसके घर के उत्तरी दीवार तोड़कर आंगन में घुस गए। यहां सूरज तुरी, धनेश्वर तुरी, जनवरी तुरी, रजो तुरी, विकास तुरी, तसलवा देवी महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे महिला जख्मी हो गई।

वही, जख्मी महिला ने थाना में आवेदन में बताया कि उपरोक्त सभी मारपीट करने वालों ने घर में रखे महंगी समान को भी लूट लिया। मारपीट में घायल महिला ने आरोपियों के आगे हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही पर उसकी पिटाई नहीं रुकी। इधर, हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज सिन्हा ने बताया कि मारपीट में एक घायल महिला द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है।

About Post Author

You may have missed