खगड़िया : प्रेम-प्रसंग में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, आरोपी पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते समय पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है। मामला जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित चोढ़ली गांव के वार्ड नंबर-8 की है। परिवार के मुताबिक महिला मोहम्मद अमरूल की शादी 6 महीने पहले शहजादी खातून निवासी मड़ैया के साथ हुई थी। अमरूल की मां ने बताया कि शादी के बाद शहजादी अपने मायके चली गई। वह ससुराल नहीं आना चाहती थी। एक सप्ताह पूर्व ही मायके वालों के दबाव में ससुराल आई थी। उसका गांव के ही युवक मोहम्मद अल्तमश के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। वह मोबाइल पर उससे बात करती थी। यह बात पति को पता चल गई थी। वह अवैध संबंधों को विरोध करने लगे।

सोमवार की देर रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। दूसरे कमरे में शहजादी और अमरूल सो रहे थे। इसी दौरान शहजादी ने अपने प्रेमी मोहम्मद अल्तमश को बुलाया। दोनों ने सोते समय अमरूल के गुप्तांग पर हमला किया। फिर दोनों ने गला दबाकर मार डाला। परिवार वाले सुबह उठे और अमरूल के कमरे में गए तो हत्या का मामला खुला। शहजादी घर में ही छिपी थी। बताया जाता है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया। साथ ही आक्रोशित लोगों को शांत कराया। बेलदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की हत्या हुई है, मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

About Post Author

You may have missed