October 18, 2026

बिहार में अगर जन सुराज सत्ता में आई तो 60 साल से ऊपर के लोगों को मिलेगा 2000 रुपये का पेंशन : प्रशांत किशोर

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इस बीच जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा कर दिया है। पीके ने सोमवार को बयान जारी कर कहा है कि बिहार में सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्ग लोग हैं, जो मजदूरी भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने वादा किया कि जन सुराज सत्ता में आती है तो 60 साल से अधिक उम्र की महिला और पुरुषों के लिए हर महीने दो हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। पीके के बयान को लेकर हालांकि अभी तक बीजेपी या इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार हम संकल्प लेकर आए हैं। हमने किसी नेता और दल का नहीं आपका हाथ पकड़ा है, आपके बच्चों का हाथ पकड़ा है। दो साल में जैसे आप दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही समाज को मथकर, बिहार को मथकर ऐसे लोगों को निकालेंगे, जिसको आपके आशीर्वाद और वोट से जिताकर लाएं और जनता का राज बनाएं। पीके ने कहा कि हमारा पहला संकल्प है, नाली-गली बने चाहे ना बने, स्कूल अस्पताल जब सुधरेगा तब सुधरेगा, लेकिन साल भर के अंदर आपके घर से जितने लोग बाहर कमाने गए हैं या आपके गांव में जितने युवा बेरोजगार बैठे हैं उनके लिए कम से कम 10 से 15 हजार का रोजी-रोजगार बिहार में करके दिया जाएगा।

You may have missed