September 19, 2026

महिला दिवस के अवसर पर आर्यभट परिवार मंच द्वारा महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

मसौढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी आठ मार्च को मसौढ़ी के गांधी मैदान के चिल्ड्रेन पार्क में आर्यभट परिवार मंच के द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा,आर्यभट परिवार मंच के अध्यक्ष डॉ एमके मंगल उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिठ्ठू व महासचिव दीपक कुमार ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए समान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ प्रशासनिक विभाग खेल जगत कला जगत शिक्षा स्वास्थ्य पुलिस प्रशासन मजदूर वर्ग राजनीतिक क्षेत्र वं पत्रकारिता जगत सहित अन्य कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

You may have missed