लखीसराय में बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या, अपराधियों ने गला घोटकर मार डाला

लखीसराय। बिहार के लखीसराय में एक बुर्जुग व्यक्ति की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पीरी बाजार थाना के अतंगर्त मसुदन टोला की घटना है। मृतक की पहचान मसुदन टोला निवासी सरयुग राम के पुत्र मनीराम कुमार के रूप में की गयी। उसकी उम्र करीबन 67 साल बतायी जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीराम अपने भाई के साथ थोड़ी दूर बहियार में गाय बथान पर थे। दूसरा भाई राजकुमार राम उस बथान से अपने घर की ओर निकला। फिर देर शाम तक मनीराम अपने घर नहीं लौटा। सुबह घर के आगे मनीराम का शव जमीन पर मिला। इसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक का भाई राजकुमार राम ने बताया कि वह और उसका भाई कल देर शाम तक साथ में थे। शाम होने के बाद वह वापस अपने घर गाय को चारा देने लौट आये, लेकिन बड़े भाई रात वापस घर नही लौटे। सुबह लोगों ने जमीन पर उनका शव फेंका देखा। गले में रस्सी के निशान पाये गये। घटना की सूचना स्थानीय थाना मेदनीचौकी को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया है। वही पुरे मामले पर थाना अध्यक्ष ने बताया की सुबह सूचना मिली कि मसुदन टोला में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत कैसे हुई है, इस बारे में जांच के बाद ही कहना कुछ उचित होगा। फिलहाल मामले को लेकर कांड संख्या अंकित किया गया है।

About Post Author

You may have missed