PATNA : गंगा में स्नान करने के क्रम में 3 महिलाएं डूबी, लोगों ने एक को जिंदा बाहर निकला, 2 की तलाश जारी

पटना। राजधानी सहित पुरे बिहार में एक तरफ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की जहाँ कल से शुरुआत हो चुकी है। वहीँ पटना में छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। खरना के दिन गंगा में स्नान करने के क्रम में 3 महिलाएं गंगा में डूब गई है। वही यह मामला खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गंगा घाट के पास की है। जहां आज छठ पूजा का खरना की वजह से तीनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए पहुची थी। लेकिन स्नान के दौरान ही तीनो महिला गंगा में डूब गई। हालाँकि कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला को बचा लिया गया है। बही बाकी 2 महिला अभी भी लापता बताई जा रही है। तीनों महिलाएं फतुहा के मोमिन्दपुर की रहनेवाली बताई जा रही है। दोनो डूबी हुई महिलाओं को खोजने के लिए स्थानीय लोगो ने मोमिन्दपुर में नेशनल हाइवे पर आगजनी कर जाम कर दिया है और NDRF की टीम को बुलाने की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में लगी हुई है। वही इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद हैं। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

About Post Author

You may have missed