आरा में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या : बाइक से घर लौटते समय अपराधियों ने बनाया निशाना, छानबीन में जुटीं पुलिस

आरा(भोजपुर)। बिहार के आरा के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार की सुबह पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र सह ठेकेदार को गोलियों से भून दिया गया। वही इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बता दे की अपराधियों ने ठेकेदार को 7 गोली मारी। वही इसके बाद अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पाकर भोजपुर SP संजय कुमार दलबल के साथ पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखा भी बरामद किया है। वही मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र शशिकांत सिंह उर्फ शशि कुमार सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई। वही वर्तमान में वह करीब 20 वर्षों से नवादा थाना क्षेत्र के कनकपूरी मार्केट में अपना मकान बनाकर रहते थे। जानकारी के मुताबिक उनका गीधा स्थित सीमेंट का गोदाम था। शुक्रवार की सुबह अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर गीधा स्थित अपने सीमेंट के गोदाम गए थे।

वही जब वापस अपने घर लौट रहे थे उसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने धनुपरा स्थित द अरविंदा हॉस्पिटल के समीप उन्हें ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से भून डाला। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही इस मामले पर SP संजय कुमार सिंह ने बताया कि कतीरा की तरफ रहने वाले शशिकांत नामक व्यक्ति की करीब पौने ग्यारह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनके परिजनों से डिटेल्स लेने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस को जो अब तक जानकारी प्राप्त हुई है। इसमें 2 बाइक सवार थे जिन से पहले शुरुआती झगड़ा हुआ। वही उसके बाद उनके द्वारा उन्हें गोली मारी गई है। यहां के प्रत्यक्षदर्शियों के बताए जाने के अनुसार तीन-चार राउंड की फायरिंग की आवाज सुने जाने की बात कही गई है। अभी पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात व जांच पड़ताल कर रही है। वही अपराधी किस दिशा में घटना को अंजाम भागे हैं उसको भी फॉलो किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया की इतना जरूर है कि तीन-चार अपराधियों द्वारा इस घटना को कारित की गई है। जो बाइक पर सवार थे। वही इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वही इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

About Post Author

You may have missed