विवेका पहलवान खेमे के वायरल एके-47 वीडियो कांड के दोनों वांटेड चेहरे विक्की और चंदन गिरफ्तार,मोकामा स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

बाढ़। बाढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं एके-47 लेकर वीडियो में लहराने वाले बाहुबली विवेका पहलवान के नजदीकी चंदन तथा विक्की को बाढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का एक वायरल वीडियो सामने आया था। जिसमें कथित तौर पर विवेका पहलवान के घर में चंदन हाथ में एके- 47 लिए दिख रहा था।बाद में विवेका गुट के द्वारा उक्त एके-47 को प्लास्टिक का भी बताया गया था।बाढ़ की सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मोकामा रेलवे स्टेशन से दोनों को गिरफ्तार किया है।वीडियो वायरल होने के बाद कर्मवीर सिंह, चंदन व विक्की के खिलाफ बाढ़ थाने में 30 अगस्त को कांड संख्या 413/19 दर्ज किया गया।एसएसपी के निर्देश पर जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों स्टेशन गोलंबर के बाहर चाय पी रहे थे और इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी वहां पहुंच गई।एएसपी के साथ मोकामा थाना प्रभारी संजीत कुमार सिंह और हाथीदह थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह भी मौजूद थे। दोनों को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सूचना मिली थी कि एके-47 लहराते हुए वीडियो बनाने वाले विक्की और चंदन मोकामा रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे हुए हैं। एएसपी ने तत्काल सीनियर एसपी गरिमा मलिक और ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा को दोनों के बारे में सूचना मिलने की जानकारी दी।जिस चाय दुकान पर दोनों चाय पी रहे थे वहां के बारे में सटीक जानकारी एएसपी को मिल चुकी थी। काफी देर से दोनों पर मुखबिर द्वारा नजर रखी जा रही थी। जैसे ही वे लोग चाय पीने के लिए स्टेशन आए, एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मोकामा थाना से रवाना हो गई।

सूत्रों के अनुसार एएसपी और बाढ़, मोकामा, हाथीदह थाना के थानाध्यक्ष मोकामा थाना में बैठे हुए थे।लाइनर द्वारा सूचना मिलते ही मोकामा थाना से चलकर पुलिस पहुंची और वांटेड चंदन तथा विक्की को गाड़ी में उठा लिया।

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्‍मन विवेका पहलवान के भतीजे कर्मवीर यादव का भी एके-47 राइफल लिये एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ थ।बाद में पता चला कि वह वायरल वीडियो विवेका पहलवान के घर का है।उस वीडियो में कर्मवीर के अलावा अन्‍य दो युवक भी देखे गए. मीडिया में जब बात आई तो कहा गया कि वह प्‍लास्टिक का है।

पटना पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया और इसी को लेकर शुक्रवार को पटना पुलिस ने बाढ़ स्थित विवेका पहलवान के घर पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार बाढ थाने की पुलिस ने विवेका पहलवान के लदमा स्थित घर में छापेमारी की। विवेका का घर अनंत सिंह के बगल में ही है।

About Post Author

You may have missed