बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का बिहार दौरा हुआ रद्द, उपचुनाव की तैयारियों को लेकर लिया गया फैसला

पटना। भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का बिहार दौरा रद्द हो गया है। वे दो दिवसीय दौरे पर बिहार आने वाले थे। उनके दौरे की शुरुआत 15 नवंबर से होनी थी लेकिन अब उनका दौरा टल गया है। दरअसल, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार भाजपा के प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे थे। वे अलग अलग नेताओं से मिलते। साथ ही उनका कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ रणनीति तय करना भी शामिल था। हालांकि अब उनके दौरे के टल जाने से सारे कर्यक्रम रद्द हो गए हैं। वहीं पार्टी का मुख्य ध्यान कुढ़नी में चुनाव पर है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तावड़े दरभंगा में 9 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करना था। बैठक में वे संगठन को लेकर चर्चा करेंगे और संगठन से जुड़े नेताओं को टास्क देते। इसके बाद अगले दिन विनोद तावड़े भागलपुर जाने वाले थे। वहां भी वे उस इलाके संगठन जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे। पिछली दफे अपने दौरे में विनोद तावड़े मुजफ्फरपुर और पटना में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। दरअसल, तावड़े के बिहार प्रभारी बनने के बाद से राज्य में तीसरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पहले मोकामा और गोपालगंज में चुनाव हुए थे जिसमें मोकामा में भाजपा को हार मिली। अब कुढ़नी में चुनाव हो रहा है। यहां पार्टी की कोशिश फिर से कमल खिलाने की है।

About Post Author

You may have missed