पटना पुलिस ने विनय गोलीकांड का किया खुलासा : 6 बदमाशों ने मिलकर की हत्या, 2 गिरफ्तार

पटना। बिहार में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वही ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आ रहा है। जहां शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबडा गांव निवासी विनय सिंह की हत्या मामला में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों द्वारा बीते 24 दिसंबर को विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वही इस मामले की जानकारी देते हुए पटना वेस्ट SP राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान करते हुए 2 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ गए बदमाशों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए एक बाइक व एक स्कूटी को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इन शूटर को घटना स्थल पर घटना वाले दिन देखा गया था। हालांकि, इस मामले में कुल 6 बदमाशों की संलिप्त होने की बात सामने आई है, जिसमे 3 अपराधी फरार हैं। वहीं 2 अपराधियों की पहचान कर ली गई हैं, जिसकी तलाश जारी है।
शूटरों को पनाह देने का आरोप
बता दें कि इस मामले का मुख्य आरोपी सन्नी है, जिसने घटना से कुछ दिन पहले ही न्यायालय में चल रहे एक पुराने केस में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं घटना में शामिल 2 अभियुक्त ने शूटरों को पनाह देने व रेकी करने के काम में अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें 2 अपराधी रोहित राज और ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

About Post Author

You may have missed