गया : पूर्व मुखिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 2 पुलिसकर्मी जख्मी, पुलिस वैन क्षतिग्रस्त

गया। बिहार के गया जिलें के मोहड़ा प्रखंड के कजूर गांव में पूर्व मुखिया को आधी रात को अरेस्ट करने गई पुलिस पर गांव वालों ने हमला कर दिया। वही इस हमले में कई पुलिसवाले जख्मी बताए जा रहे हैं। बता दे की पुलिस की एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव वालों ने पुलिस की एक राइफल को भी छिन लिया था। वही जब दोबरा पुलिस 4 बजे भोर में गई तो वह राइफल मिल गई। फिलहाल पूर्व मुखिया मुकेश सिंह और उनके समर्थक फरार हैं। गांव वालों के हमले से गुस्से में आई पुलिस ने शुक्रवार की रात में थाईलैंड से लौटे एक एमआर बिट्‌टू को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल उसके घर में जबरन पुलिस घुस रही थी। वही इसका वह विरोध कर रहा था। इस बीच उसकी वृद्ध चाची पुलिस से होती झड़प को देख बेहोश हो गई। वही इस बात वह एमआर और भी उग्र हो गया था। वही इधर DSP विनय शर्मा का कहना है कि पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ है। वही उन्होंने बताया की 2 पुलिस वाले जख्मी हैं। पुलिस संबंधित मामले में हमला करने वालों के विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई करेगी।
पूर्व मुखिया का क्या है अपराध
पूर्व मुखिया मुकेश सिंह पर पंचायत रोजगार सेवक देवेंद्र कुमार ने SC-ST के तहत केस दर्ज कराया था। उस केस में जांच पड़ताल होने के बाद DSP स्तर से गवाह नहीं मिलने की स्थित में कैंसिल कर दिया गया था। लेकिन देवेंद्र इस मामले को लेकर SC-ST थाने में चला गया। साथ ही 2 गवाह खड़ा किए और केस को DSP स्तर से दूर करा लिया और बृहस्पतिवार की देर रात SC-ST के थानेदार विक्रम राम और मोहड़ा पुलिस मुकेश सिंह को देर रात गिरफ्तार करने पहुंच गई। हालांकि जिन दो गवाहों को देवेंद्र ने केस में खड़ा किया था। उन दोनों ने कोर्ट में बयान दिया है कि उन दोनों ने देवेंद्र कुमार के मामले में किसी प्रकार की कोई गवाही नहीं दी है। संबंधित मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। बावजूद इसके पुलिस मुकेश सिंह को गिरफ्तार करने पहुंच गई।

About Post Author

You may have missed