पार्टी से मिली डांट के बाद राजद विधायक विजय मंडल ने बदला बयान, कहा- नीतीश के नेतृत्व में ही तेजस्वी आगे बढ़ेंगे

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर सोमवार को सवाल खड़े करने वाले आरजेडी के विधायक विजय मंडल ने अचानक से सुर बदल लिया है। विजय मंडल दिनारा से आरजेडी के विधायक हैं और उन्होंने सोमवार को नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के ऊपर सवाल खड़े किए थे लेकिन आज सुबह सवेरे विजय मंडल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में आरजेडी विधायक ने नीतीश कुमार की यात्रा को विकास यात्रा बताया है और साथ ही साथ ही यह भी कहा है कि समाधान यात्रा को लेकर दिया गया उनका पहले वाला बयान तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर तेजस्वी यादव पहले से ही परेशान हैं। सुधाकर सिंह के मामले में तेजस्वी ने नीतीश कुमार के साथ सारण में समाधान यात्रा के दौरान यह कहा था कि इस मामले में आरजेडी के विधायक के ऊपर एक्शन लिया जाएगा। इस बीच पटना में विजय मंडल ने एक और विवादित बयान दे दिया। इस बात को लेकर तेजस्वी यादव खासे नाराज हुए और आरजेडी विधायक विजय मंडल को फटकार भी लगाई। इस फटकार का ही असर है कि अब आरजेडी के विधायक ने सुर बदल दिया है। विजय मंडल ने अपने पहले वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार के विकास के लिए यात्रा कर रहे हैं, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि दोनों नेता महागठबंधन को मजबूती से चला रहे हैं। बता दे की दिनारा से आरजेडी विधायक विजय मंडल ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे नीतीश कुमार को सलाह देंगे कि पहले अफसरों पर लगाम लगाइये तब दूसरा काम कीजियेगा। बिहार में प्रखंड से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूबा है। किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों को खेती के लिए यूरिया नहीं मिल रहा है और नीतीश जी समाधान यात्रा पर निकले हैं।

About Post Author

You may have missed