खगड़िया में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा-आज के वक्त में जातीय जनगणना बहुत जरूरी

खगड़िया । जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा के दौरान शनिवार को खगड़िया पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने जातीय जनगणना व सूबे की सरकार की ओर से चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।

जिले के मानसी प्रखंड स्थित अमनी में सभा को संबोधित करते हुए जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 100 साल पहले जातीय जनगणना हुई थी। आज जातीय जनगणना समय की जरूरत है। यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि जदयू को और मजबूत देनी है।

अलौली के हरिपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आपके बीच देने आया हूं। ताकि सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं का लाभ जनता उठाएं।

कहीं भी कोई परेशानी आ रही हो, तो जिले के जदयू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराएं। आपकी समस्याओं के निदान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

खगड़िया पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा का मथुरापुर-भगत टोल टमटम चौक के समीप समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

जयंती पटेल ने उपेंद्र कुशवाहा को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जदयू नेता सुमन पटेल, प्रदेश सचिव निर्मला देवी, नीलम वर्मा, राका सहाय, समाज सुधार वाहिनी के जिलाध्यक्ष ममता जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष समाज सुधार वाहिनी मीरा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता तितली भारती, रीता कुमारी, नगर अध्यक्ष खगड़िया राधा रानी, प्रखंड अध्यक्ष सीता देवी आदि मौजूद थीं। उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। शनिवार को खगड़िया पहुंचे कुशवाहा ने यहां कई जगह का रुख किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।

About Post Author

You may have missed