PATNA : “अद्वितीय इंदिरा” कार्यक्रम के तहत बांग्लादेश मुक्ति संग्राम को कांग्रेस ने किया याद

  • रि. जनरल वीएन शाही बोले- इंदिरा के नेतृत्व में भारतीय सेना ने विश्व का इतिहास और भूगोल बदल डाला था

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 स्मरणोत्सव समिति के तहत आयोजित “अद्वितीय इंदिरा” कार्यक्रम में तत्कालीन भारत की प्रधानमंत्री व सक्षम नेतृत्व की प्रतिमूर्ति स्व. इंदिरा गांधी और भारतीय सेना के अदम्य साहस और विश्वास को डॉक्यूमेंट्री के रूप में प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के वार हीरो रिटायर्ड जनरल डॉ. वीएन शाही, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा और वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन स्मरणोत्सव समिति की चेयरपर्सन जया मिश्र ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड जनरल वीएन शाही ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी देश की सेना और हमारे शीर्ष राजनीतिक नेतृत्वकर्ता तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने विश्व को भारत की मानवीयता और आम लोगों के प्रति संवेदना की भावना को देखा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार के हालात विकसित हुए थे, जिसने इंदिरा गांधी को पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटने का कदम उठाना पड़ा। तत्कालीन सेना के सुप्रीम सैम मानेकशॉ के रणनीतिक और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कूटनीतिक विचारों की जीत बताते हुए उन्होंने बारीकी से इतिहास को अपने वक्तव्यों से बताया।
तारिक अनवर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कुशल नेतृत्व से वैश्विक मानचित्र को बदल के रख डाला। यह विश्व की सबसे अविस्मरणीय लड़ाई और मानवता के पक्ष में हुई लड़ाई थी, जिसे प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने बखूबी लड़ा था। भक्तचरण दास ने कहा कि नेतृत्व यदि साहसिक हो तो पड़ोसी मुल्क अपनी हद में रहते हैं और यदि कमजोर रहे तो वे हर वक्त अपने देश की सीमाओं पर अतिक्रमण करते नजर आएंगे। उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बताया, साथ ही तत्कालीन नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि जीवटता और सादगी की प्रतीक स्व. इंदिरा गांधी ने तत्कालीन सुपर पावर देशों को भारतीय वीरता का परिचय दिया था और उनके ही स्थापित इस अदम्य साहसिक निष्ठा के कारण ही आज भी कई देश हमारे राष्ट्र पर कुदृष्टि नहीं डाल पाते। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कार्यक्रम में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री को ज्ञानवर्धक बताया। वहीं डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने वैश्विक स्तर पर भारतीयता का डंका बजाने का काम किया है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार चौधरी ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक राम, डॉ. समीर कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, विधायक इजहारूल हुसैन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार, लाल बाबू लाल, भावना झा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, मोती लाल शर्मा, कुमार आशीष, आनंद माधव, असित नाथ तिवारी, कुन्तल कृष्ण, ज्ञान रंजन, संजीव कुमार कर्मवीर, गुंजन पटेल, चुन्नू सिंह, प्रदुमन कुमार, असफर अहमद, विनोद पाठक, रीता सिंह, कमल देव नारायण शुक्ला, शशि कान्त तिवारी, सुधा मिश्रा, निधि पांडेय, रुमा सिंह, मंजीत आनंद साहू, सैयद कामरान हुसैन, सतीश कुमार मंटन, सौरभ कुमार सिन्हा, आयुष भगत, अश्विनी कुमार, सुनील कुमार सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

About Post Author

You may have missed