October 17, 2026

पटना में गैरेज से पुलिस ने चोरी की दो गाड़ियों को किया जब्त, मालिक गिरफ्तार

पटना। पटना सिटी के माल सलामी थाना क्षेत्र स्थित एक गैरेज से पुलिस ने चोरी की दो गाड़ियों को जब्त किया है। दोनों गाड़ियां खगौल और रांची से चोरी हुई थी। चोरी का आरोप अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना जैनी खान पर है। जो फिलहाल रांची के जेल में बंद है। कुछ दिन पहले खगौल से स्कॉर्पियो और रांची से सेंट्रो जैन कार चोरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक गाड़ी का नंबर प्लेट बदल दिया गया था। गुरुवार को रांची से पुलिस टीम पटना पहुंची थी और पहचान के बाद कार को अपने साथ ले गई है। अब मालसलामी थाने की पुलिस पटना सिटी के रहने वाले जैनी खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का मन बना रही है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

You may have missed