September 24, 2026

राजधानी पटना के पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन में भिड़े दो गुट, हुई हवाई फायरिंग, एक युवक की मौत

पटना सिटी। बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा के विसर्जन के बीच एक आपराधिक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन में दो गुट आपस में भिड़ गए जिसके बाद गोलियों के फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लगी और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई है।

बता दें कि घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र की है। यहां जनता होटल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो गुट मूर्ति विसर्जन को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में भिड़ंत के बीच हवाई फायरिंग होना शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि इसी हवाई फायरिंग में एक युवक को गोली लगी। गोली लगने की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल हो गया आनन-फानन में उस युवक को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक विक्की चौधरी (23) पटना सिटी के ही रिकाबगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद ने पटना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया हैं। इलाके में पुलिस कैम्प कर रही है। बताया जा रहा है कि मामूली सी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और फायरिंग में युवक की जान चली गई। इससे पहले बीती रात पटना के पालीगंज थाना इलाके में दशहरा मेले के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हुई थी। इस विवाद में फायरिंग हुई और 2 लोग घायल भी हुए थे।

You may have missed