भोजपुर में बेलगाम ट्रक ने छठ में घर जा रहें दो पुलिसवालों को रौंदा, बक्सर में थे तैनात

आरा। बिहार में छठ पूजा के लिए घर जा रहे दो पुलिस वालों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये दोनों ही बक्संर जिले के डुमरांव से बाइक पर सवार होकर पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जा रहे थे। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिलौटी गांव के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रक से इनकी बाइक की टक्क-र हो गई। इस हादसे में बिहार विशेष सशस्त्र बल के दो सिपाहियों की मौत हो गई। मृतक दोनों सिपाही बाइक से छठ व्रत को लेकर अपने गांव पूर्वी चंपारण जा रहे थे। इस दौरान शनिवार की अहले सुबह बेलगाम ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों ही सिपाही बीएसएपी के जवान थे, जो पिछले कुछ महीनों से बक्सर जिले के डुमरांव बीएसएपी-4 में तैनात थे। दोनों आधा सफर भी पूरा नहीं कर पाए और हादसा हो गया। दोनों शनिवार की भोर में ही डुमरांव से चल पड़े। डुमरांव से मोतिहारी की दूरी करीब 230 किलोमीटर है। उनको उम्मीोद थी कि दोपहर होते-होते घर पहुंच जाएंगे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। करीब 40 किलोमीटर का सफर पूरा करते ही दोनों हादसे का शिकार हो गए।
मोतिहारी और बेतिया के थे जवान
मृतकों में बिहार सशस्त्र पुलिस के 25 वर्षीय जवान सुशील कुमार झा और 26 वर्षीय जगदीश साह शामिल हैं। सुशील झा पश्चिम चंपारण के टिकटा थाना क्षेत्र के बेहारी गांव और जगदीश साह पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियरवा गांव के रहने वाले थे। दोनों बीएमपी- 4 में कार्यरत थे। हादसा सुबह साढ़े छह बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया। वहीं चालक फरार बताया जा रहा है। दुर्घटना का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। इधर, (बीएसएपी) के डीजी एके अंबेडकर ने हादसे पर दुख प्रकट किया है।
112 गश्तीप दल लाया गया अस्पताल
शाहपुर थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने बताया कि मृतक दोनों जवान को दुर्घटना के तुरंत बाद 112 गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। हालांकि, उनकी मौत हो चुकी थी। ट्रक आरा से बक्सर की ओर जा रहा था ‌। जबकि, दोनों जवान आरा की तरफ आ रहे थे। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया है। इधर, मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त हो सकी। इसके बाद डुमरांव बीएमपी-4 के अफसरों को सूचना दी गई। मृतक जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नित्यानंद ने बताया कि सुबह पहर गांव की महिलाएं टहलने निकली हुई थीं, जिन्होंने हादसे के बाद गांव के लोगों को तत्काल जानकारी दी। सूचना पर टीम को वहां तत्काल भेजा गया।

About Post Author