August 28, 2026

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सीएम और राज्यपाल ने पुनाइचक में लगी नई मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पटना। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर पटना के पुनाइचक में जवाहरलाल नेहरू की नई मूर्ति लगावाई गई है। राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने इस मौके पर पंडित नेहरू की नई मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर बिहार में महागठबंधन एकजुट दिखा। जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर पुनाइचाक में उनकी नई मूर्ति लगाई गई। जहां राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक माल्यार्पण कर जवाहर लाल नेहरू को नमन किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर माल्यार्पण के बाद राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वृक्षारोपण भी किया। राजकीय समारोह के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक राजेश राम ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने जवाहरलाल नेहरू को पहले से बेहतर स्थान दिया है।

You may have missed