मुंगेर में ट्रेक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, 2 महीने पूर्व हुआ था विवाह

मुंगेर, बिहार। मुंगेर में शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक महिला व एक रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी बाजार के पास की है। घटनास्थल पर रामनगर थाना एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस मृतक एवं घायलों को सदर अस्पताल लाई। वहीं ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के सुधीर यादव के 22 वर्षीय पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई। इधर, घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। घायल रेलकर्मी अभिमन्यु सिंह को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक लेकर चले गए। घटना में मनियारचक की रहने वाली किरण देवी भी घायल हो गई। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

टक्कर मार कर भाग रहा था ट्रैक्टर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरियारपुर की ओर से ट्रैक्टर नया रामनगर की ओर तेज गति से आ रहा था। शायद ट्रैक्टर ने किसी को बोचाही के पास टक्कर मारी थी। इस कारण वह तेज गति से भाग रहा था। तभी उसने नौवागढ़ी बाजार के पास 2 लोगों को कुचल दिया। कुचलने के दौरान चालक ने ट्रैक्टर को ब्रेक भी लगा दिया । जिससे ट्रैक्टर का इंजन पलट गया। इंजन पलटने से वहीं मोची के पास चप्पल सिलवा रहे 22 वर्षीय युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

रविवार को ससुराल जाने वाला था मृतक

मृतक सन्नी रविवार को अपने ससुराल भागलपुर जाने वाला था। मृतक की मां नंदिनी देवी ने रोते-रोते बताया कि- ‘उसका पुत्र मुंगेर खगड़िया रेल सह सड़क पुल के लिए बनाए जा रहे एप्रोच पथ में बांक के पास नाइट गार्ड के रूप में कार्य कर रहा था। उसकी शादी 7 नवंबर 2021 को नाथनगर में सविता कुमारी के साथ हुआ था। सविता सुसराल नाथनगर भागलपुर में ही रह रही थी। उसे लाने सन्नी रविवार को ससुराल जाने वाला था। इसलिए उसने छुट्टी भी ले ली थी। छुट्टी लेकर वह ससुराल जाने की तैयारी में था। आज अपनी चप्पल को ठीक कराने वह नौवागढ़ी बाजार गया था। मोची के पास खड़े होकर अपनी चप्पल ठीक करवा रहा था तभी ट्रैक्टर का इंजन उस पर पलट गया। यह कहते-कहते उसकी मां दहाड़े मार कर रोने लगी।

About Post Author

You may have missed