PATNA : पीरबहोर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर ई-रिक्शा चालक ने दी जान, छानबीन में लगी पुलिस
पटना। राजधानी पटना में पर ई-रिक्शा चालक ने आत्महत्या कर ली। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित महेंद्रू घाट का है। जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर चालक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक हवा हवाई चलाकर अपनी और परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक सिम्पू कुमार उम्र 27 वर्ष कई दिनों से परेशान चल रहा था। हालांकि परेशान रहने की वजह से रात्रि में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।