1 मार्च से पटना के चिड़ियाघर समेत सभी पार्कों का समय बदला, सुबह 5 शाम 8 तक रहेगा समय

पटना। राजधानी के सभी पार्क समेत चिड़ियाघर के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। 1 मार्च से जू, इको पार्क सहित राजधानी के 30 पार्कों के खुलने और बंद होने के समय बदल जाएंगे। सुबह 5 से शाम 6 बजे तक पटना जू खुला रहेगा। मॉर्निंग वॉक करने का समय 8 बजे तक होगा। इसके बाद आम लोगों के लिए काउंटर खोले जाएंगे। वहीं, सभी पार्क सुबह 5 से शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे।ठंड के कारण अक्टूबर में जू और पार्कों में विजिटर्स के आने-जाने का समय बदला गया था। इससे पहले ठंड के दिनों में पटना जू सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता था। वहीं, पार्कों के खुलने की टाइमिंग सुबह 5:30 से रात 7:30 बजे तक था। जू में प्रति वयस्क 30 रुपए और प्रति शिशु 10 रुपए प्रवेश शुल्क लगता है। इसके अलावा नौकायान, शिशु उद्यान, मछलीघर, आदि का अलग से शुल्क लगता है। पटना जू के रेंज ऑफिसर ने बताया कि हर साल मौसम को देखते हुए समय में बदलाव किया जाता रहा है। ठंड के समय जू में घूमने के समय में एक-एक घंटे की कटौती होती है, तो वहीं ठंड में बढ़ जाती है। पटना जू में हर दिन औसतन 6 हजार विज़िटर्स आते हैं जो की ठंड में बढ़कर 8-9 हजार हो जाती है। मगर गर्मी में विजीटर्स की संख्या में 40% गिरावट आती है। कड़ी धूप और लू चलने के कारण ज्यादातर विज़िटर्स शाम ढलने के थोड़ा पहले ही आते हैं। गर्मी बढ़ने का असर जानवरों पर भी दिखता है। जू प्रशासन गर्मी में जानवरों की देखभाल और उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देती है। भीषण गर्मी में बाघ और शेर की गुफाओं में ठंडी हवा देने के लिए कूलर लगाए जाते हैं। बाड़े को पुआल से ढककर लू और गर्म हवा से बचाया जाता है। वहीं, अन्य जानवरों को तपिश कम करने के लिए फुहारे छोड़े जा रहे हैं। चिंपैंजी को नारियल पानी पिलाया जाता है।

About Post Author

You may have missed