गया में दुर्गा मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, माता का हार और 5 लाख के जेवरात लेकर हुए फरार

गया। बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-83 खनेटा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी हुई। मेन गेज पर लगे ताले को काटकर चोर घुसे। चोरों ने मां दुर्गा के सोने के आभूषणों की चोरी कर ली। चोरों ने नथिया, टीका, सोने की बाली, कंगन, बिंदी समेत सोने की हार चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए है। घटना की जानकारी तब हुई जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर के बाहर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गेट पर ताला नहीं है। अंदर गए तो देखा मां के आभूषण गायब हैं। मंदिर के पुजारी संतोष पांडेय ने बताया मां दुर्गा का श्रृंगार, सोने के आभूषण थे। बेलागंज थानाध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद को सूचना दी है है। मामले की छानबीन कर थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है चोरों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष 2022 में भी मां दुर्गा के आभूषण को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। मामले में केस दर्ज किया गया था, लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। अब मंदिर में चोरी की दूसरी घटना सामने आई है।

About Post Author

You may have missed