मुजफ्फरपुर में भतीजी का रेप करने वाला मुंहबोला चाचा गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में 32 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने वाले मुंहबोले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे उसके घर से महिला थानेदार पूर्णिमा कुमारी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. नाजिर है। वह कृषि विभाग से रिटायर्ड है। उससे महिला थाने पर घटना के संबंध में पूछताछ की गई है। बताते चले की घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहा मुंहबोले चाचा ने भतीजी के साथ गलत किया था। उसे गांव के लोगो ने खेत में युवती के साथ जबरदस्ती करते पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की थी। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर गलत किया था। युवती मंद बुद्धि है। उसकी शादी नही हो सकी थी। इसका आरोपी ने फायदा उठाया। उसके साथ पहले भी दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसे पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म करते देख लिया था। आरोपी बुजुर्ग उसे मकई के खेत में ले जाकर गलत किया। इसमें वह पकड़ा गया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी आरोपी को उसके परिजन ने पीएचसी मुशहरी मे इलाज के लिए भर्ती कराया। इधर पीड़िता को लेकर परिजन मुशहरी थाना पहुंचे थे। वहा से मामला महिला थाना का बता कर पीड़ित परिवार को लौटा दिया गया था। मामले में महिला थानेदार पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि युवती के लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद चल रही है।

About Post Author

You may have missed