पटना पहुंचे चिराग : CM नीतीश पर दिखे आक्रामक तो केंद्र पर नरम, जानिए क्या कहा

पटना। फोन टैपिंग और महंगाई का मुद्दा बिहार की राजनीति में भी दिखने लगी है। गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे लोजपा नेता चिराग पासवान ने इन सभी मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस बार भी केंद्र सरकार के प्रति नरम रुख रखते हुए सीएम नीतीश कुमार पर ज्यादा आक्रामक दिखे।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर मुख्यमंत्री को कोई जानकारी नहीं होने वाले बयान पर चिराग चिराग पासवान ने कहा कि इस घटना से आप मुख्यमंत्री की सक्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। मैं यह मानता हूं कि हमारे मुख्यमंत्री पूरी तरह से बिहार और बिहारियों की हालात से वाकिफ नहीं है। बिहार के लोग किस परिस्थिति से गुजर रहे यह मुख्यमंत्री को पता नहीं है। मुख्यमंत्री को तो बाढ़ के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है। वह सिर्फ हवाई यात्रा ही करते हैं।
चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी! एक बार सड़क मार्ग से भ्रमण के लिए तो निकलिए, तब आपको सही जानकारी मिल पाएगी। जो हाईवे आपने बनाया है उनके किनारे रह रहे लोग, जो हर साल बेघर होते हैं उनकी स्थिति को भी जानने की कोशिश कीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपने टूरिज्म पर ध्यान दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने आखिरी बार बिहार के बारे में कब सोचा था, यह उन्हें भी पता नहीं होगा। अगले साल भी अगर वह मुख्यमंत्री रहे तो इसी तरह से सिर्फ हवाई यात्रा ही करेंगे।
वहीं केंद्र सरकार पर लग रहे फोन टैपिंग के आरोप पर कहा कि अगर यह सही है तो गलत है। मगर, अगर कोई सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहा है तो यह बात सही नहीं हैं। वहीं आॅक्सीजन की किल्लत से एक भी मौत नहीं होने वाले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बयान पर चिराग ने कहा कि यह बात पूर्ण रूप से गलत है। आप सभी जानते हैं कि दिल्ली, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में आॅक्सीजन की कमी से मौत हुई है।

About Post Author