December 6, 2025

पटना में खुशनुमा बारिश ने खोले निगम के पोल : अशोक राजपथ पर धंसी सड़कें, वाहन चालक परेशान

पटना। राजधानी पटना में मानसून की पहली बारिश ने निगम की पोल खोल दी है। बता दे की राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में शुमार अशोक राजपथ पर पहली बारिश में ही नमामि गंगे की योजनाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। वही नीचे खोदे गए गड्ढे और फिर लापरवाहीपूर्वक ऊपर बना दी गई सड़कों ने बारिश में सभी की पोल खोलकर रख दी है। बता दे की सड़क के नीचे बनाए गए बड़े नालों के कारण सड़कें पूरी तरह बर्बाद होना शुरू हो गई हैं। वही पटना में जगह-जगह सड़कों के धंसने से बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे होने शुरू हो गए हैं। स्थिति यह है कि इस सड़क पर चलकर कभी भी कोई वाहन किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। हाल ही में 2 दिन पूर्व पटना सिटी का गुरु गोविंद सिंह पथ नमामि गंगे परियोजना के कारण ध्वस्त हो गया था। ध्यान आकर्षण के बाद विभाग के अभियंताओं द्वारा उसे दुरुस्त कराया गया। वही इसी कड़ी में शुक्रवार को मौसम की पहली खुशनुमा बारिश ने स्थिति की भयावहता को उजागर कर दिया है।

You may have missed