PATNA : नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता, फिर नीतीश संभालेंगे बिहार की कमान

पटना। राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासी गलियारे से आ रही है। बताया जा रहा हुई की नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता चुन लिए गये हैं, अब नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। वही इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा। वही इस्तीफा सौंपने के बाद वे सीधे राबड़ी आवास गये। वही इस दौरान उनके साथ JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी थे। दोनों नेताओं ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं से मिले। वही तेजस्वी यादव ने गुलदस्ता देकर नीतीश कुमार का स्वागत किया। बता दे की RJD के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी की जा रही है। तेजस्वी यादव भी राजभवन के लिए रवाना हो गये है।

You may have missed