बिहार में पश्चिमी हवाओं का हुआ आगमन, जल्द हो वर्षा, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग, बिहार। बिहार में पश्चिमी हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। ऐसे में ठंड जल्द ही आने वाली हैं। शुक्रवार को पटना के साथ राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी व उत्तर-मध्य भाग के कुछ स्थानों पर एवं उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुपौल जिले के बसुआ एवं खगड़िया के बलतारा में भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के उत्तर पश्चिम एवं आसपास चक्रवाती परिसंचरण का जो क्षेत्र बना हुआ था, वह अब पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं आसपास में विस्तारित हो गया है। इसका क्षेत्र समुद्र तल से 3.1 किमी एवं 5.8 आठ किमी तक है। इनके प्रभाव से शुक्रवार को उत्तर-पूर्व और उत्तर मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं पटना समेत सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ने कहा कि उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर के साथ साथ उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। वही पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि आने वाले दो हफ्ते तक कमोबेश पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी समेत राज्य भर में तापमान में कमी आएगी। विशेष रूप से अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

About Post Author

You may have missed