12 फरवरी को रांची दौरे पर जाएंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी, झारखंड में राजद को मजबूत बनाने का शुरू करेंगे अभियान

पटना। राष्ट्रीय जनता दल को सुदृढ़ व मजबूत बनाने की कवायद में जुटे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब इसको लेकर झारखण्ड पहुंचने वाले हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगामी 12 फरवरी को झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। तेजस्वी यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी चुनावों के दौरान उन्हें एकजुट होकर प्रत्येक बूथ व पंचायत स्तर तक अपनी पहुंच को मजबूत बनाने को लेकर निर्देश भी देंगे। राजद सुप्रीमों लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे तेजस्वी यादव ने अपने झारखंड दौरे की सुचना पार्टी के नेता और झारखंड प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव को दी है। तेजस्वी यादव ने महासचिव संजय प्रसाद यादव से झारखंड में चल रही संगठन की गतिविधियों व वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श करते हुए उन्हें अपने झारखंड आने की सुचना उनको दी है। तेजस्वी यादव का झारखंड दौरा को लेकर यह कहा जा रहा है कि उनके आगमन से झारखंड में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी का पंचायत से प्रदेश स्तर तक के वोट बैंक में इजाफा देखने को मिल सकता है।

वही ऐसा माना जा रहा है कि, तेजस्वी अपने बैठक में पार्टी को मजबूत करने को लेकर मजबूती के टिप्स देंगे। तेजस्वी के झारखंड आगमन से पहले यहां के नेता उसे मिलने पटना पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव से मुलाकात को लेकर झारखण्ड राजद के प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव के साथ बेलहर के विधायक मनोज यादव भी थे। इन लोगों ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डा. सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से भी की मुलाकात की और झारखंड की सांगठनिक व राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया।

About Post Author

You may have missed