सीएम नीतीश पर दिए गये बयान पर तेजप्रताप का जगदानंद सिंह पर हमला, जानिए पूरा मामला

पटना। आरजेडी की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। वही तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार के शामिल पर सियासी अटकलें तेज है। तेजप्रताप यादव ने भी बिहार में सरकार बनाने का दावा किया है। लेकिन आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो दिमागी तौर पर असहज हो और स्थिर नहीं हो उसका भरोसा करना मुश्किल है। वही अब इस मामले पर तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर बड़ा हमला किया हैं। सीएम नीतीश को लेकर दिए गए बयान पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह कल कहां थे। हमलोग तो पूरा खोजा जगदानंद सिंह जी को वह तो कल राबड़ी आवास आये नहीं थे। जगदानंद सिंह से सबसे पहले यह सवाल किया जाए कि कल जब राबड़ी आवास पर सब लोग थे, तब वह कहां थे।
जगदानंद सिंह क्या चाहते हैं तेजस्वी सीएम नहीं बने : तेजप्रताप यादव
सीएम नीतीश पर दिए गए बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से सवाल करते हुए पूछा कि वह क्या चाहते हैं कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री ना बने। उन्होंने यह भी कहा कि जब हमारी सरकार बनी होगी तो जरूर बनेगी। और हमने कह दिया कि मैं सरकार बनाऊंगा तो उनको तो खुशी जाहिर करना चाहिए कि सरकार बन रही है। तेजस्वी अब सीएम बनेंगे। वही उनको इन बयानों से बचना चाहिए। तेजप्रताप यादव ने कहा कि पिताजी को बेल हो गया है इसलिए जगदानंद सिंह हताश हो गए हैं। इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसलिए इस तरह का अनर्गल बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह आदरणीय हैं। हमारे पूजनीय हैं चाचा समान हैं लेकिन इस तरह का बयान उनको नहीं देना चाहिए।
नीतीश चाचा के साथ गुप्त बातचीत हुई : तेजप्रताप यादव
इसके साथ साथ तेजप्रताप ने कहा कि अब कोई आ रहा है आपके दरवाजे पर तो उनको सम्मान देना है। कोई दरवाजे पर आएगा तो उनका सम्मान करना है बेइज्जती थोड़े करना है। वहीं उन्होंने कहा कि कौन दिमागी रूप से पागल है वह दिखाई दे गया। बता दे की इससे पहले आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आरजेडी में कोई पद खाली नहीं है जहां नीतीश कुमार की एंट्री हो। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए आरजेडी में कोई जगह नहीं है। इसके पहले इफ्तार पार्टी के बाद तेजप्रताप यादव ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में आरजेडी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाएंगे और खेल खुल जाएगा। यह एक रहस्य है। नीतीश जी के साथ गुप्त बातचीत हुई है।

About Post Author