PATNA : चिराग पासवान ने CM नीतीश पर साधा निशाना, बोले- बिहार में जनता राज नहीं जनता को मारो राज

पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यह कहे जाने पर कि बिहार में जंगलराज नहीं जनता राज है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में जनता राज नहीं जनता को मारो राज है। जिस राज में विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो। सब की सुरक्षा करने और विधि व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेवारी जिस पुलिस पर है उसी पुलिस बल पर 1 जनवरी से 31 अगस्त तक 13-14 बार हमला हुआ है। यह हमला शराब माफिया, बालू माफिया और भूमि माफिया के द्वारा हुआ है। वही उन्होंने कहा की औसतन 152 बार पुलिस बल पर हमला हुआ है। इससे यह प्रमाणित हो रहा है कि बिहार में माफिया राज है।

वही आगे चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार 2005 में सत्ता में पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी सरकार के जंगलराज की ही दुहाई देकर सत्ता में आये थे। बिहार को अराजक स्थिति से बाहर निकालकर सुशासन स्थापित करने का वादा किया था। वही उन्होंने कहा की लालू-राबड़ी के शासनकाल में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, बैंक, डकैती, दलितों, अतिपिछ़डों की हत्या जैसा जघन्य अपराध की घटनाएं जितनी घटी उससे 67 प्रतिशत से अधिक घटनाएं नीतीश कुमार के 16 वर्षों के शासनकाल में घटी है। फिर भी नीतीश जी को जंगलराज नहीं दिख रहा है। जिस बिहार में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो, जहां जनता को जिन्दा जलाया जा रहा हो, दलितों की बड़ी संख्या में हत्या की जा रही हो, अनगिनत बैंक डकैती और स्वर्ण व्यवसाय के यहां डकैती हो रही हो, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा हो, नियम-कानून की धज्जियां उडा़ई जा रही हो, उस राज को जंगलराज नही तो क्या कहा जायेगा। वही चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार गजब के नेता हैं जनता को मारो राज को जनता राज बता रहे है।

About Post Author

You may have missed