September 20, 2026

गोपालगंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात लेकर अपराधी फरार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के राम नगर मोहल्ले में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है की चोरों ने घर में घुस कर लाखों रुपए के गहनों की चोरी कर ली। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगो ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया है। वही नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित रामनगर मोहल्ला निवासी अनिरुद्ध प्रसाद समेत पूरा परिवार घर बंद करके अपने गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बता दे की खिड़की का दरवाजा तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे दो अलमारी से सोने और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकले। अनिरुद्ध प्रसाद ने घर की खिड़की का दरवाजा टूटा हुआ देखकर गांव से बहू को बुलाया। वही घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोर सोने और चांदी की ज्वेलरी लेकर भाग गए हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

You may have missed