सिवान में दहेज के कारण महिला की संदिग्ध मौत, जलती लाश को चिता पर छोड़कर ससुराल वाले फरार

सिवान। बिहार के सिवान में महिला की संदिग्ध मौत हुई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि दहेजलोभी ससुरालवालों ने उसकी जान ली है, जबकि वह गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के मायके वालों को बिना सूचना दिए शव को खेत में जला दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही महिला की लाश को जलता छोड़कर ससुराल के लोग फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के कोईरिया हकाम गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक सरिता गोपालगंज जिले के सेमरावना गांव निवासी रामदर्शन सिंह की बेटी थी। उसकी शादी 5 साल पहले कोईरिया हकाम गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के बेटे सोनू सिंह से हुई थी। सरिता दो महीने की गर्भवती थी और उसकी एक तीन साल की मासूम बच्ची भी है।

मृतिक के पिता ने बताया कि मैंने शादी के समय ही दहेज में 3 लाख रुपए और मोटरसाइकिल सहित गहने दे दिए थे। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 5 लाख की डिमांड करते लगे। परिजनों के मुताबिक 5 लाख रुपए के लिए सरिता को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं।

About Post Author

You may have missed