October 16, 2026

गया में बाल सुधार गृह में बंदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

file photo

गया। बिहार के गया जिलें में बाल सुधार गृह में एक बंदी अविनाश सिंह की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोप परिजनों द्वारा लगाया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की देररात 2-3 बंदियों ने मिलकर गमछे से मुंह बांधकर उसकी पीटकर हत्या कर दी है। इसकी जानकारी बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से रात में घर वालों को दी गई थी। रात ही जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। अविनाश सिंह जमीनी विवाद में जेल में बंद था।

You may have missed