बांका में लड़की की संदिग्ध मौत से हडकंप, स्कूल के पीछे पेड़ से लटकी मिली लाश

बांका। बिहार के बांका में 17 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आ रही है। लड़की का शव एक बगीचे के पेड़ से लटका मिला है। घटना बांका के अमरपुर के ओड़ेय गांव का है जहां 17 साल की निशा कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार उसका शव एसजे इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल के पीछे बगीचे के पेड़ से लटका मिला है। वही खबर के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा का शव जमीन से सटा मिला हैं। जिससे कई प्रकार के कायस लगाए जा रहे हैं। शव को देखने से लग रहा हैं छात्रा की हत्या कर शव को फंदे से लटका कर सुसाइड दिखाने की कोशिश की गई।

वही घटना के बाद फिलहाल घटना की सुचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँचे कर शव को कब्जे में लेकर हर बिंदू में जांच में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, बांका में पिछले एक सप्ताह में इस तरह कई संदिग्ध मौतें हुई हैं। जबकि रविवार सुबह बांका के लिए ओर खतरनाक दिन साबित हुआ। जिसमें बांका के अमरपुर ओर पंजवारा में जहरीली शराब से 12 लोगो की जान गई। सभी में लगभग एक ही तरह का सिमटम देखा गया। वहीं पुलिस जांच में उसे नार्मल मौत बताया हैं।

About Post Author

You may have missed