बिहार : औरंगाबाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले- बिहार में बनेगी जल्द BJP की सरकार

औरंगाबाद। बिहार की औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के खिरियावा मोड़ एनएच 2 पर BJP के कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को इमामगंज जाने के क्रम मे माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही इस दौरान कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार करते हुए सुशील मोदी भी उत्साहित दिखे। वही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से पुष्प माला लिया और सभी कार्यकर्ताओं से अपने कार्यों में मजबूती से लगे रहने की बात कहीं। स्वागत करने वाले में पूर्व जिला पार्षद व भाजपा नेता प्रफुल सिंह, मदनपुर मंडल अध्यक्ष अजय पाठक, वार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, केदार साह, मदनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद तथा अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखा। वही मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा की बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का इमामगंज दौरा है। जहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की सरकार जाने से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता खुश है।

वही जनता के सहयोग से ही आने वाले समय में पूर्ण बहुमत की बिहार में सरकार बनाएंगे। मदनपुर मंडल अध्यक्ष अजय पाठक ने कहा की बिहार में सरकार बदलते ही जंगल राज आ गया है। बिहार में जिस तरह से जनता के साथ जो हो रहा है। उनके दुःख दर्द को बाटने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे है और दुःख को बाटने का काम कर रहे है। वही उन्होंने कहा की BJP 17 वर्षों से लगातार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम करते रही। लेकिन नीतीश कुमार ने दगाबाजी और धोखेबाजी करके हमारा साथ छोड़कर विपक्षी के साथ मिलकर सरकार बनाया है। जबकि बिहार की जनता ने बहुमत हमलोगों को दिया था। लेकिन नीतीश कुमार ने पलटू राम की भूमिका निभाते हुए जनता के साथ धोखा दिया है। वही उन्होंने कहा की नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। जबकि बिहार में इनकी पार्टी की कभी भी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन सकी। वह आज प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे है।

About Post Author

You may have missed