October 30, 2025

भारत ने पाक को चेताया-‘आदत से बाज नहीं आये तो जारी रहेगी सर्जिकल स्ट्राइक’

अमृतवर्षाः भारत ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आया तो भारत आगे भी सर्जिकल स्ट्राइक करता रहेगा। सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पूरे होने पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं सुधरा तो एक और सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है। आज ही के दिन इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर करीब 40 आतंकवादियों और 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।रक्षा मंत्री ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गयी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कुछ भी शर्मनाक नहीं है। उन्होंने केवल अपने कर्तव्य का पालन किया हैं। सैन्य शिविर में अपने सोये हुए सहयोगियों पर हमला करने वालों के खिलाफ भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की है। सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2016 के दौरान की गयी सर्जिकल स्ट्राइक बहुत ही महत्वपूर्ण थी। भारत आतंकवाद को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा और हमारे जवानों ने केवल अपने कर्तव्य का पालन किया हैं। सीतारमण ने कहा कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर देशभर के 32 शहरों में‘पराक्रम पर्व 2018’मना रहा हैं। भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इससे संबंधित वीडियो लोगों को दिखा रही हैं और साथ ही देश की जनता को यह भी बता रही है कि सर्जिकल स्ट्राइक की आवश्यकता क्यों पड़ी।

You may have missed