सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भारतीय न्याय व्यवस्था,भारतीय संविधान तथा भारतीयता का जीत बताया पूर्व विधायक सुमित सिंह ने

जमुई।जदयू नेता सह चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसला का दिल से स्वागत है। सब इसका सम्मान, ऐहतराम करते हैं। यह न किसी की जीत है, न किसी की हार है। यह भारत, भारतीय न्याय व्यवस्था, भारतीय संविधान एवं भारतीयता की जीत है। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि सब भारत के हैं, सबका है अपना प्यारा भारत। सब समान हैं।अब भगवान राम का मंदिर भी बनेगा तो खुदा की इबादत के लिए मस्जिद भी बनेगा। यह वह हिन्दुस्तान है, जहां हिन्दू रामचंद्र जी को भगवान राम के रूप में वंदना करते हैं तक मुस्लिम समुदाय उन्हें इमाम-ए-हिन्द के रूप में पूरा आदर-सम्मान करता है। यह है भारत की शक्ति, हिन्दुस्तान की ताकत। एपीजे अब्दुल कलाम हमारे सबसे महान वैज्ञानिक हैं तो पारसी रतन टाटा सबसे बड़े उद्योगपति में एक हैं। सिख डॉ मनमोहन सिंह सबसे बड़े अर्थशास्त्री हैं तो हिन्दू स्वामी विवेकानंद मुस्लिम समुदाय में भी प्रिय हैं। यह है मेरा भारत महान! पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने देश के सभी वर्गों संप्रदायों एवं तबके के लोगों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का तहे दिल से स्वागत करने का अपील जारी किया है। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारे देश की सदियों पुरानी प्रथा रही है। आज भारत एक बार फिर पूरे विश्व को अपनी महानता का संकेत देगा।

About Post Author

You may have missed