बिहार के सभी प्रखंडों में होंगें सुधा डेयरी बूथ, जानिए क्या हैं पूरा मामला

बिहार सरकार। बिहार में सुधा दूध के बारे में कौन नहीं जानता है, और सुधा के दूध पुरे बिहार में लोग हर रोज प्रयोग भी करते है। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार ने बिहार के सभी प्रखंडों में सुधा बूथ डेयरी खोलने का फैसला लिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है, की बिहार के सभी प्रखंडों में करीब 534 सुधा बूथ डेयरी खोलने निर्णय लिया है, इसी के साथ बिहार सरकार ने राज्य के हर कोने में अब सुधा के दूध व अन्य उत्पादों की बिक्री करने के मकसद से बूथों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

जानिए सुधा बूथ डेयरी खोलने में कितने आएंगे खर्च

खबरों के अनुसार इस सुधा बूथ डेयरी को खोलने के लिए फ्रीजर, चार पसु कार्ट, इसके साथ साइन बोर्ड और बिजली के उपकरण आदि लगते है, और इन सब में खर्च करीब करीब 5 लाख रुपए आएंगे। उधर इसपर बिहार सरकार एक साल के लिए अभी तत्काल 7 करोड़ रुपए खर्च करने की भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

वही पशु एवं मत्स्य संसधान विभाग बिहार ने कम्फेड के माध्यम से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बता दे की एक सुधा बूथ डेयरी खोलने में करीब करीब 5 लोगो को रोजगार मिलता है। वही अगर कोई इस एक सुधा बूथ डेयरी खोलता है, तो इससे हर महीने लाखो की कमाई होता है। इसके साथ साथ सुधा के बूथ खोलने के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed