पटना में 10 वर्षीय लापता छात्र बरामद, कोचिंग क्लास करने के बहाने हो गया था फरार

पटना। राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से लापता छात्र(10) को पुलिस ने बिहार शरीफ से बरामद कर लिया है। क्लास में सेकंड टॉपर होने से छात्र परेशान था। घर में किसी को बिना बताए हुए फरार हो गया था। थाना अध्यक्ष शबीबुल हक ने बताया कि देर रात कोचिंग से घर नहीं लौटने पर आर्यन कुमार के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस दर्ज होते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई। टावर लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की गई। लोकेशन के आधार पर नवादा में छापेमारी की गई, लेकिन वो वहां से निकलकर बिहार शरीफ आ गया था। जिसके बाद वहां से उसे बरामद कर लिया गया। छात्र ने पुलिस को बताया कि क्लास में हमेशा टॉप आता था। इस बार वो क्लास में सेकंड आ गया। जिसके बाद वो परेशान था। पढ़ाई से मन ऊब गया था। घर में रहना नहीं चाहता था। इसलिए घर से बाहर चला गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों को भी पुलिस ने पढ़ाई में दबाब नहीं बनाने की बात कही है।

About Post Author

You may have missed