जमुई में शिक्षकों का एक दिवसीय धरना : सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, डिप्टी CM पर वादाखिलाफी का आरोप

जमुई। बिहार के जमुई जिले के कई प्रखंडों में संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। वही चकाई, सोनो, बरहट के अलावा कई प्रखंडों के दर्जनों शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई और सेवा शर्त नियमावली 2023 के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया। वही उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही चकाई में धरना प्रदर्शन के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को प्रमाण पत्र में किए गए वादे को याद दिलाया। वही इस मौके पर जिला महासचिव मंडल सदस्य जयप्रकाश पासवान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले वादा किया था कि जब सरकार में हम आएंगे तब बिहार के सभी 4 लाख नियोजित शिक्षकों को पहले कैबिनेट में राज्य कर्मी, समान काम का समान वेतनमान लागू करेंगे। तेजस्वी यादव ने सत्ता के मद में मदमस्त होकर सारे वादे को भूलकर वादाखिलाफी किया है। बरहट प्रखंड कार्यालय में संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तहत नियोजित शिक्षकों द्वारा राज्य सरकार के नियोजन नियमावली 2023 के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षक राजीव कुमार सिंह द्वारा की गई। वही आगे जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार राव ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी को विज्ञापन देकर जनगणना कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। किसी भी शिक्षकों को पदाधिकारियों से नहीं डरना है। एक साथ सब मिलकर जनगणना कार्य का बहिष्कार करें। वही इस धरना प्रदर्शन में अलग-अलग प्रखंड पर दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

About Post Author

You may have missed