आरा में अपराधियों ने फौजी की गला दबाकर की हत्या, शव को ऑटो में छोड़ हो गए फरार

आरा । आरा में अपराधियों ने फौजी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ऑटो में छोड़ कर फरार हो गए। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। इधर घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मृतक फौजी की पहचान ईमादपुर के जनेश्वर यादव के 30 साल के बेटे मुकेश कुमार के रूप में की गई है। मुकेश फौज में लांस नायक के पद पर मेरठ में था। 13 जून को एक माह की छुट्टी पर घर आया था।

परिजनों ने बताया कि रात करीब 10 बजे खाने के बाद मुकेश टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा। अहले सुबह घर से कुछ ही दूरी पर ऑटो में उसका शव मिला।

इधर घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ देर के लिए ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

मामला शांत होने के बाद पुलिस ने मौके से शव को आरा भेजकर पोस्टमार्टम कराया। मृत फौजी के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।

परिजनों ने बताया कि फौजी के गले मे सोने की चेन व लॉकेट गायब है। जबकि उसका मोबाइल फोन उसके पास से ही मिला है। परिजनों ने बताया कि शव के साथ चप्पल और गर्दन में फंसा गमछी फौजी का नहीं है।

इधर, पीरो अनुमंडल के डीएसपी अशोक कुमार आजाद ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के पास से मोबाइल मिला है। फिलहाल सभी बिन्दुओं पर जांच चल रही है।

About Post Author

You may have missed