छपरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में पत्थरबाजी: पांच घायल, कैंप कर रही पुलिस

छपरा। बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब छपरा में भी में भी माहौल बिगड़ गया है। यहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी है। यह घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले का है। जहां शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे दुर्गा प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए श्रद्धालु जा रहे थे, इसी दौरान दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। उसके बाद मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा और तनाव बढ़ गया। इसी दौरान पत्थरबाजी शुरू कर दी गयी। रोड़ेबाजी में कुल 5 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। भगवान नगर थाना क्षेत्र के नयी बाजार इलाके से मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा गुजर रही थी। तभी अचानक किसी बात को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। उसके बाद  मामला गंभीर होता गया और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गयी। इस दौरान प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हुआ जिससे दूसरा पक्ष भी उग्र हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिक्षक गौरव मंगला व डीएसपी संतोष कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया गया। इसके बाद घटना क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। खुद पुलिस कप्तान गौरव मंगला मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में एक-एक प्रतिमा का विसर्जन कराया। फिलहाल स्थिति काबू में है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थिति को देखते हुए एसपी गौरव मंगला ने अपनी निगरानी में एक-एक माता की प्रतिमा का विसर्जन कराया। वही इससे पहले औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित कारा महादलित टोला में विसर्जन जूलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई थी। इस पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। साथ ही मामले को शांत करने गये ओबरा थाना अध्यक्ष, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया था। इसके अलावा बेगूसराय में प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल बिगड़ा था। यहां जिले के बलिया बजार मे मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हुए। इसके बाद डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे थे और 6 लोगों को हिरासत में लिया था।

About Post Author

You may have missed